Headlines

केंद्रीय मंत्री की कार का खुला दरवाजा, टक्कर लगने से बाइक सवार गिरा, पीछे से आ रहा एक ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केआर पुरम में सोमवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की कार के खुले दरवाजे से कथित तौर पर टकराने के बाद हुए हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, यह घटना केआर पुरम क्षेत्र में गणेश मंदिर के पास हुई। मृतक की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि मंत्री कार के अंदर थीं और वह चुनाव प्रचार के लिए जा रही थीं। सूत्रों ने बताया कि जैसे ही मंत्री की कार का दरवाजा खुला, प्रकाश उससे टकराकर गिर गया और पीछे से आ रहा एक ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दरवाजा करंदलाजे ने खोला था या किसी और ने। मामले में मंत्री की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार कर रही थीं। इस दौरान वह अपनी फॉरच्यूनर कार से उतर कर एक गली में चुनाव प्रचार के लिए चलीं गईं। इसके कुछ देर बाद गाड़ी में बैठे ड्राइवर ने अचानक दरवाजा खोल दिया, जिससे पीछे से आ रहे 62 साल के प्रकाश होंडा एक्टिवा समेत गिर गए। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004