Headlines

सरकार का बड़ा फैसला, अब आपके मोबाइल में 15 अप्रैल से बंद हो जाएगी ये सर्विस

साइबर क्रीमिनल्स नए—नए तरीकों से लोगों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड करते हैं। ऐसे में अब सरकार ने ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

इस फैसले के तहत 15 अप्रैल से सभी यूजर्स के मोबाल में एक सर्विस बंद हो जाएगी। दरअसल, दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का आदेश दिया है। ऐसे में अब सभी के मोबाइल में 15 अप्रैल 2024 के बाद कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले कॉल रिकॉर्डिंग सर्विस को भी बंद किया गया था।

विभाग ने जारी किया नोटिस:
हाल ही में दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में कहा गया कि 15 अप्रैल से USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग के सभी लाइसेंस अवैध हो जाएंगे। दरअसल, सरकार ने यह फैसला ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए लिया गया है। बता दें कि USSD एक फीचर है जिसकी मदद से एक निर्धारित कोड डायल करके कई सर्विसेज को किसी दूसरे नंबर पर एक्टिव और इनएक्टिव किया जा सकता है। IMEI नंबर भी USSD कोड से ही पता लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004