Headlines

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ‘कवासी लखमा’ के खिलाफ अलग-अलग थानों में FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ बीजापुर के 2 अलग-अलग थानों में FIR दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान ‘पुलिस के जवानों को तीर धनुष से मार भगाने’ और PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण देने पर भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मिरतुर और कुटरू थाने में IPC की धारा 500, 188, 506 के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ है। ECI ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भैरमगढ़ तहसीलदार के आवेदन पर FIR दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004