Headlines

लोकसभा चुनाव के लिए कल जारी होगा बीजेपी का घोषणापत्र

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी कल सुबह 9 बजे अपना घोषणापत्र जारी करेगी. बीजेपी का यह घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ के नाम से जारी होगा. बीजेपी का संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री और मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में होगा. घोषणापत्र का टाइटल ‘मोदी की गारंटी विकसित भारत 2047’ हो सकता है.

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक मेनिफेस्टो जारी करने से पहले विगत गुरुवार शाम को बीजेपी मैनिफेस्टो पर मिले सभी फीडबैक और मैनिफेस्टो कमेटी के सुझावों को प्रधानमंत्री को सौंपा गया था. पीएम ने मेनिफेस्टो कमिटी की पूरी रिपोर्ट का अवलोकन किया. अगले दिन शुक्रवार को रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेनिफेस्टो कमेटी द्वारा तैयार किए सभी बिंदुओं का अध्ययन कर अपने सुझाव दिए जिन्हें इसमें समाहित किया गया. पीएम के सभी सुझावों को इसमें शामिल कर घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004