Headlines

CG व्यापम- इंजीनियरिंग, फार्मेसी के लिए अब जून में होगी प्रवेश परीक्षा,

रायपुर- शिक्षा सत्र 2024-25 के तहत प्रदेश के कॉलेजों में संचालित इंजीनियरिंग, फार्मेसी, पॉलीटेक्निक, बीएड-डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग समेत अन्य कोर्स के लिए व्यापमं से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए फरवरी में शिड्यूल जारी किया गया था। इसके अनुसार 30 मई से लेकर 23 जून तक इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाना था। शुरुआत एमसीए, एमएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा से होनी थी। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा 6 जून को नहीं, बल्कि अब 13 जून को होगी। इसी तरह बीएड-डीएलएड के एंट्रेंस एग्जाम अब 30 जून को होंगे। लोकसभा चुनाव की वजह से परीक्षाओं का शिड्यूल बदला गया है। व्यापमं से हाेने वाली प्रवेश परीक्षा अब 13 जून से 7 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इस बीच छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी-टीईटी) भी आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं को लेकर व्यापमं की ओर से नया शिड्यूल जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004