साइबर सिक्योरिटी फर्म ब्रैंडशील्ड ने की बड़ी कार्रवाई, वजन घटाने की नकली दवाएं बेच रहीं 250 वेबसाइट बंद

वजन घटाने और मधुमेह रोकने के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाली 250 से अधिक वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। साइबर सिक्योरिटी फर्म ब्रेडशील्ड ने जीएलपी 1 वर्ग में यह कार्रवाई की।साइबर सिक्योरिटी फर्म ब्रैंडशील्ड ने की कार्रवाई कंपनी के सीईओ योन केरेन ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और बाजार से जुड़ी 6,900 से अधिक अवैध दवाइयां हटाई गई हैं।

इसमें भारत में 992, इंडोनेशिया में 544, चीन में 364 और ब्राजील में 114 दवाएं शामिल हैं। मोटापा घटाने का दावा करने वाली कंपनियों के बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कम से कम नौ देशों में ओजेम्पिक व अन्य जीएलपी-1 के नकली संस्करणों से जुड़े घातक प्रभाव सामने आए हैं। जीएलपी-1 यानी ग्लूकागन जैसा पेप्टाइड-1 एमिनो एसिड पर आधारित पेप्टाइड हार्मोन है, जो कुछ न्यूरॉन्स की ओर से मस्तिष्क को संदेश भेजता है और भूख को नियंत्रित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004