Headlines

रामनवमी की छटा, दोपहर 12 बजे होगा रामलला का सूर्याभिषेक, 500 वर्ष बाद राममंदिर में रामनवमी की छटा

रामनवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में 500 साल बाद अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला के विग्रह का सूर्याभिषेक होगा। राम भक्तों के लिए यह दिन खास है। इस वजह से राम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं।
इस खास मौके पर अयोध्या में सुबह साढ़े तीन बजे से ही रामलला के दर्शन शुरू हो गए हैं। अयोध्या में 25 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसके लिये तैयारियां भी की गई हैं। सुबह साढ़े तीन बजे मंगला आरती के बाद से ही रामलला के दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं।

रात 11 बजे तक खुला रहेगा मंदिर

सुबह 5 बजे शृंगार आरती हुई। भक्त लगातार रामलला के दर्शन भी कर रहे हैं, केवल भोग लगाते वक्त थोड़ी देर के लिए पर्दा किया गया। रामनवमी के मौके पर मंदिर रात 11 बजे तक खुला रहेगा। बीच बीच में भोग और आरती भी होगी। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणों से अभिषेक होगा। करीब 4 मिनट तक रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणों का अभिषेक होगा। इस दौरान गर्भगृह के अंदर की तस्वीरों को अयोध्या में श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए 100 LED स्क्रीन लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004