Headlines

क्रिप्टो करेंसी में अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर लाखो की ठगी, कही आप तो नहीं हो रहे ठगी का शिकार…..

रायपुर- ओडिशा के अंतरराज्यीय आरोपित अमित कुमार थापा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने क्रिप्टो करेंसी में अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर 10 प्रतिशत मासिक लाभ कमाने का झांसा दिया था। इससे पहले दो और मामले सामने आए हैं। इसमें साढ़े तीन करोड़ की ठगी की गई है। अविवा ग्रीन सिटी मुजगहन निवासी प्रार्थी सुशांत कुमार ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने किसी परिचित के माध्यम से वह कांटाबांजी (ओडिशा) निवासी अमित कुमार थापा से मिले थे। तब अमित थापा के साथ उसके अन्य साथी भी थे।

सभी ने मिलकर सुशांत को बिजनेस क्रिप्टो करेंसी का प्लान दिखाया और बताया कि उनके अन्य साथी मेसर्स एमबीई कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते हैं। जो सूरत (गुजरात) में है। उसमें प्रत्येक माह जो पैसा जमा किया जाएगा, उसका 10 प्रतिशत मासिक लाभ मिलता रहेगा।उनके झांसे में आकर प्रार्थी ने बताए अनुसार अलग-अलग खातों, तिथियों और किस्तों में कुल 30 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद प्रार्थी द्वारा अपना पैसा वापस मांगने पर अमित थापा और उसके अन्य साथी पैसा आज-कल आ जाएगा, कहकर टाल मटोल करते रहे, परंतु पैसे वापस नहीं दिए।  इसी दौरान घटना में संलिप्त आरोपित अमित कुमार थापा की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004