राउंड टेबल चर्चा में रखेंगे छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद आयोजित मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा में CM साय छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान वे राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के विकास, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं और निवेश के अवसरों पर अपनी बात रखेंगे।
छत्तीसगढ़ पवेलियन में दिखेंगी ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाएं
भारत मंडपम में लगाए गए छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य की ऊर्जा क्षमता, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं, भविष्य की योजनाओं और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया गया है। समिट के जरिए राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित करा रहा है।
130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित यह वैश्विक समिट 2 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित हो रहा है। इसमें 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। विभिन्न राज्यों ने भी अपने पवेलियन और प्रदर्शनियां लगाई हैं, जहां ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ इस आयोजन के माध्यम से ग्रीन एनर्जी के लक्ष्यों और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने रखने की तैयारी में है।
