Headlines

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के स्टॉल पर आवासीय योजनाओं की जानकारी लेते नागरिक राज्योत्सव में गृह निर्माण मंडल के स्टॉल पर उमड़ी भीड़
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का विभागीय स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजन के पहले दिन बड़ी संख्या में नागरिक स्टॉल पर पहुंचे और मंडल की आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने उपलब्ध मकानों, आवासीय परियोजनाओं और सुविधाओं को लेकर विशेष रुचि दिखाई।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के स्टॉल पर आवासीय योजनाओं की जानकारी लेते नागरिक
राज्योत्सव में गृह निर्माण मंडल के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

डोम H1 के स्टॉल क्रमांक 11 पर मिल रही जानकारी

राज्योत्सव परिसर में मंडल का स्टॉल डोम H1 के स्टॉल क्रमांक 11 पर लगाया गया है। यहां प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं और उपलब्ध संपत्तियों की जानकारी दी जा रही है। नागरिक अपनी जरूरत, बजट और पसंद के अनुसार आवासीय विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

राज्योत्सव में गृह निर्माण मंडल के स्टॉल पर उमड़ी भीड़
राज्योत्सव में गृह निर्माण मंडल के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

स्टॉल पर पहुंचे लोगों ने मकानों की उपलब्धता, कीमत, स्थान, बुकिंग प्रक्रिया और अन्य सुविधाओं से जुड़े सवाल पूछे। मंडल के अधिकारी और कर्मचारी आगंतुकों की जिज्ञासाओं का समाधान कर रहे हैं और उन्हें उपयुक्त योजनाओं के चयन में मार्गदर्शन दे रहे हैं।

राज्योत्सव में गृह निर्माण मंडल के स्टॉल पर उमड़ी भीड़
राज्योत्सव में गृह निर्माण मंडल के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

आवासीय सुविधाओं के विस्तार पर मंडल का जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश में आवासीय सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। मंडल का उद्देश्य नागरिकों को किफायती, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर सुविधाओं वाले आवास उपलब्ध कराना है।

इसके साथ ही उपलब्ध संपत्तियों के बेहतर उपयोग, नई आवासीय परियोजनाओं के विकास और आवास संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मंडल की गतिविधियों का दायरा आवास निर्माण के साथ अधोसंरचना विकास के विभिन्न क्षेत्रों तक विस्तारित हो रहा है।

राज्योत्सव में गृह निर्माण मंडल के स्टॉल पर उमड़ी भीड़
राज्योत्सव में गृह निर्माण मंडल के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा स्टॉल

राज्योत्सव में मंडल की सहभागिता का उद्देश्य अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न आवासीय विकल्पों की जानकारी मिल रही है। इससे उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार योजना समझने और घर खरीदने से जुड़े निर्णय लेने में मदद मिल रही है।

मंडल ने राज्योत्सव में आने वाले नागरिकों से डोम H1 स्थित स्टॉल क्रमांक 11 का अवलोकन करने और आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004