Headlines

कन्हैया कुमार पर प्रचार के दौरान हमला, माला पहनाने आए शख्स ने जड़ा थप्पड़

दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक शख्स माला पहनाने के बहाने कन्हैया कुमार के पास पहुंचता है और थप्पड़ मार देता है। इस दौरान कन्हैया कुमार पर स्याही भी फेंकी गई है। मामला दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके का है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की उस्मानपुर ऑफिस में कन्हैया कुमार की मीटिंग थी। मीटिंग पूरी होने के बाद कन्हैया कुमार को छोड़ने के लिए आप पार्षद छाया शर्मा नीचे आई थीं। इस दौरान कई लोग नारेबाजी करते हुए कन्हैया कुमार के पास पहुंच आए। इन्हीं में से एक शख्स माला पहनाने के बहाने कांग्रेस प्रत्याशी के एकदम करीब पहुंच गया और माला पहनाने के बजाय थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले शख्स ने उन पर स्याही भी फेंकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004