Headlines

बड़ी खबर- अमूल ने प्रति लीटर 2 रुपए का किया इजाफा, जानिए अब क्या होगी कीमत

अमूल ने रविवार को थैली वाले दूध की कीमतों में लगभग 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। रविवार देर रात मीडिया को दिए गए बयान में कहा गया कि नई कीमतें 3 जून से देश भर के सभी बाजारों में लागू होंगी। अमूल ब्रांड नाम से दूध और दूध उत्पादों के आपूर्तिकर्ता गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने अपने बयान में कहा कि 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का मतलब एमआरपी में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी है।

क्यों बढ़ी कीमतें?
जीसीएमएमएफ ने दावा किया कि अमूल दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी औसत खाद्य महंगाई दर से काफी कम है। गौरतलब है कि अमूल ने फरवरी 2023 से ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। जीसीएमएमएफ का कहना है कि दूध की ढुलाई और उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। नई कीमतें 3 जून से देश भर के सभी बाजारों में प्रभावी होंगी।

अब क्या कीमत
जीसीएमएमएफ की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल शक्ति के पाउचों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के साथ, 500 मिली अमूल भैंस दूध, 500 मिली अमूल गोल्ड दूध और 500 मिली अमूल शक्ति दूध की कीमतें क्रमशः 36 रुपये, 33 रुपये और 30 रुपये हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004