Headlines

झपकी आई और खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार

रतलाम के पलसोड़ी में सड़क हादसे के बाद 25 फीट गहरी खाई में गिरी मर्सिडीज कार रतलाम में 25 फीट गहरी खाई में गिरी मर्सिडीज कार
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चला रहे पिता ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए जाम दरवाजा लात मारकर खोला और पूरे परिवार को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

मुंबई से लखनऊ जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 3:30 बजे डीडी नगर थाना क्षेत्र के पलसोड़ी के पास धामनोद टोल से 2-3 किलोमीटर आगे हुआ। मर्सिडीज में दीपरंजन पांडे (42), उनकी पत्नी रंजना पांडे (38), बेटी आयशा (12) और बेटा आवेश (9) मुंबई से लखनऊ जा रहे थे।

सफर के दौरान चालक दीपरंजन को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार पर उनका नियंत्रण बिगड़ गया और तेज रफ्तार वाहन सड़क के बीच बनी करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

दरवाजा खोलकर परिवार को निकाला बाहर

हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई। इस मुश्किल घड़ी में दीपरंजन ने हिम्मत दिखाई और कार का जाम दरवाजा लात मारकर खोला। इसके बाद वे खुद बाहर निकले और पत्नी व दोनों बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को हादसे की सूचना दी और मदद मांगी।

व्हाट्सएप लोकेशन से मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही डीडी नगर थाने की चीता-3 के कॉन्स्टेबल सुनील डाबर, डायल 112 के कॉन्स्टेबल आर्यन रघुवंशी और पायलट नईम खान मौके के लिए रवाना हुए। रात का अंधेरा और सड़क से काफी नीचे खाई में गिरी कार होने के कारण पुलिस को घटनास्थल तलाशने में परेशानी हुई।

इसके बाद पुलिस ने कार सवारों से व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन मंगवाई। सही लोकेशन मिलने पर पुलिसकर्मी घटनास्थल तक पहुंचे और घायल परिवार को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004