Headlines

हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस ने दिया टिकट

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को टिकट दिया है. कमलेश ठाकुर का मुकाबला बीजेपी के होशियार सिंह से होगा. देहरा के साथ लगते जसवां परगपुर में मुख्यमंत्री की पत्नी का मायका है. माना जा रहा है कि इसी वजह से कांग्रेस ने ये फैसला लिया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर यूं तो चुनावी राजनीति में बिलकुल नई हैं, लेकिन वे सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार उनके साथ कई राजनीतिक कार्यक्रम में सक्रिय नजर आती रही हैं. इससे पहले कमलेश ठाकुर के हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004