Headlines

डाक विभाग में निकली भर्ती- 10वीं पास के लिए 44 हजार सरकारी नौकरियां

भारतीय डाक विभाग में आपका भी नौकरी पाने का सपना है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ग्रामीण डाक सेवक पद पर बंपर भर्ती निकली है. यह भर्ती सर्किल वाइज होगी. नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रामीण डाक सेवक पद पर 44 हजार 228 वैकेंसी है. ग्रामीण डाक सेवक की भर्तियां भर्तियां आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर, पंजाब, राजस्थान, तमिलानाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होंगी.

यह 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का गोल्डेन चांस है. इस भर्ती के लिए उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. ग्रामीण डाक सेवक पद पर चयन 10वीं कक्षा की मेरिट के आधार पर होगी. इसके लिए आवेदन 15 जुलाई से शुरू हो गया है. आवेदन डाक विभाग की वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर करना है. इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है.

ग्रामीण डाक सेवक का वेतन

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में दो पद हैं- असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और ब्रांच पोस्ट मास्टर. असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर का वेतनमान 10,000/-से 24,470/- रुपये है. जबकि ब्रांच पोस्टमास्टर का वेतनमान 12,000/- से 29,380/- रुपये है.

ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए योग्यता

आवेदकों को 10वीं पास होना चाहिए. 10वीं में मैथमेटिक्स और अंग्रेजी विषय होना जरूरी है. साथ ही साइकिल चलाना भी आना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004