Headlines

WhatsApp में जल्द आ सकता है ये फीचर, यूजर्स को था इंतजार

 

 

  • WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स एक ही अकाउंट को अलग-अलग फोन्स में चला सकेंगे. इस फीचर का इंतजार यूजर्स को काफी समय से था.

  • WhatsApp में जल्द आ सकता है ये फीचर, यूजर्स को था इंतजार

    इस फीचर को सबसे पहले पिछले साल नवंबर में स्पॉट किया गया था. जब रजिस्ट्रेशन नोटिफिकेशन ने सेकेंडरी फोन से एक नए सिक्योरिटी कोड को मांगा था.

  • WhatsApp में जल्द आ सकता है ये फीचर, यूजर्स को था इंतजार

    अब लेटेस्ट वॉट्सऐप बिटा v2.20.110 APK में पॉपुलर टिप्स्टर WABetaInfo ने वॉट्सऐप मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर के और भी सबूत देखे हैं.

  • WhatsApp में जल्द आ सकता है ये फीचर, यूजर्स को था इंतजार

    WABetaInfo ने अपने ट्वीट में कहा है कि जब कोई यूजर अपने वॉट्सऐप अकाउंट में एक नया डिवाइस ऐड करेगा, तो उसे एनक्रिप्शन सिक्योरिटी कोड में बदलाव होने के चलते इस बारे में नोटिफिकेशन मिल जाएगा.

  • WhatsApp में जल्द आ सकता है ये फीचर, यूजर्स को था इंतजार

    फिलहाल ये साफ नहीं है कि वॉट्सऐप वेब की तरह दूसरे नेटवर्क को काम करने के लिए प्राइमरी डिवाइस को भी कनेक्ट होना जरूरी है, या सेकेंडरी डिवाइस स्वतंत्र रूप से काम कर सकता है.

  • WhatsApp में जल्द आ सकता है ये फीचर, यूजर्स को था इंतजार

    बहरहाल, एक वॉट्सऐप अकाउंट को मल्टीपल डिवाइस में चलाने वाले फीचर के आने से उन लोगों को फायदा होगा, जिनके दो फोन होते हैं. ऐसे में उन्हें दूसरे फोन के लिए अलग से अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

  • WhatsApp में जल्द आ सकता है ये फीचर, यूजर्स को था इंतजार

    अगर ये नया फीचर आता है तो ऐसे यूजर्स सिंगल अकाउंट को दो फोन में चला पाएंगे और दोनों डिवाइसेज के जरिए स्मूद तरीके से काम कर पाएंगे. वैसे अभी इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है, ऐसे में ये कब तक आएगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004