Headlines

Horoscope Today 30 April 2020 Rashifal : देखें गुरु पुष्य योग में महीने का अंतिम दिन कैसा बीतेगा

मेष (Aries) : आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब होंगे, जो आपको परेशान कर रही थीं। क्या न करें- जितना संभव हो सके खुद को आवेश में आने से बचाएं।

वृष (Taurus) : यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें-धर्य के साथ काम करें। आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिथुन (Gemini) : परिवार में धर्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें-आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।

कर्क (Cancer) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। किसी सदस्य के बेरुखी भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है। क्या न करें-वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह (Leo) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें- आज अकेलापन महसूस न करें।

कन्या (Virgo) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें-आज खुद के काम को टालें नहीं। बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें।

तुला (Libra) : बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।

वृश्चिक (Scorpio) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। क्या न करें- आज अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है।

धनु (Sagittarius) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें-आज समय पर काम समाप्त हो इसलिए दूसरों पर काम न छोड़ें।

मकर (Capricorn) : खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

कुंभ (Aquarius) : अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। क्या न करें- झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। दूसरों के साथ सामंजस्य स्थापित करें।

मीन (Pisces) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। क्या न करें-अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004