मेष (Aries) : आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब होंगे, जो आपको परेशान कर रही थीं। क्या न करें- जितना संभव हो सके खुद को आवेश में आने से बचाएं।
वृष (Taurus) : यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें-धर्य के साथ काम करें। आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कर्क (Cancer) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। किसी सदस्य के बेरुखी भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है। क्या न करें-वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह (Leo) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें- आज अकेलापन महसूस न करें।
कन्या (Virgo) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें-आज खुद के काम को टालें नहीं। बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें।
तुला (Libra) : बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।
वृश्चिक (Scorpio) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। क्या न करें- आज अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है।
धनु (Sagittarius) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें-आज समय पर काम समाप्त हो इसलिए दूसरों पर काम न छोड़ें।
मकर (Capricorn) : खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।
कुंभ (Aquarius) : अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। क्या न करें- झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। दूसरों के साथ सामंजस्य स्थापित करें।
मीन (Pisces) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। क्या न करें-अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है

