ऋषि कपूर बेटी रिद्धिमा कपूर नहीं भुला पा रहीं सदमा, पापा की तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह गए. उनकी मौत ने फैंस से लेकर इंडस्ट्री तक सभी को हिलाकर रख दिया है. वहीं उनके परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बात करें परिवार की तो ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) अपने पिता को पल-पल याद कर रही हैं. वो अपने पिता की याद में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘पापा’ की दो तस्वीरें शेयर करते हुए बेहद इमोशनल कैप्शन दिया है.

रिद्धिमा कपूर अपने पिता की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही हैं. वो अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर ‘पापा’ की फोटोज शेयर करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में ऋषि कपूर की दो फोटोज शेयर की. पहली फोटो ऋषि कपूर के यंग डेज की तस्वीर है, इस पर रिद्धिमा ने लिखा- ‘लेजेंड्स हमेशा के लिए जिंदा रहते हैं. मिस यू’. वहीं दूसरी तस्वीर एक फैमिली फोटो है, जिसमें ऋषि कपूर के साथ-साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, उनकी बेटी और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं. इस फोटो में रिद्धिमा ने लिखा ‘मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं’.

रिद्धिमा कपूर ने शेयर की इंस्टा स्टोरीवहीं रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई ये बेहद इमोशनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इससे पहले भी उन्होंने ऋषि कपूर को लेकर कई इंस्टा स्टोरी शेयर की थीं. जिसमें वो पापा से वापस आने की अपील करती भी नजर आई थीं. बता दें कि रिद्धिमा लॉकडाउन के चलते अपने पिता की अंतिम विदाई में नहीं पहुंच पाई थीं. उन्होंने पापा को वीडिया कॉल पर अंतिम विदाई दी थी.

हालांकि वो अब मुंबई अपने घर चुकी हैं. खबर है कि रिद्धिमा इस दुख की घड़ी में मां नीतू सिंह और भाई रणबीर कपूर के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं. मानव मंगलानी ने उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि रिद्ध‌िमा बेटी समारा और पति भरत के साथ मुंबई पहुंची है. इस दौरान उन्हें 24 घंटे से भी ज्यादा समय दिल्ली से मुंबई आने में लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *