Headlines

एक्टर सोनू सूद की पत्नी का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, ट्रक से टकराई गाड़ी

एक्टर सोनू सूद पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी सोनाली सूद का भयंकर रोड एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा नागपुर हाईवे पर हुआ और वह इस दौरान अकेले नहीं थी। बल्कि बहन और भतीजे भी साथ थे। इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें कार एकदम टूट-फूट चुकी है। उसके बोनट की चटनी बन चुकी है और शीशा भी चकनाचूर हो गया है।

सोनाली अपनी बहन और भतीजे के साथ कार में सफर कर रही थीं। जो कार चला रहा था, उसे भी बहुत चोट आई है। सोमवार, 24 मार्च की देर रात को हुई इस घटना में घायल सभी फिलहाल नागपुर के ही मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है। ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में सोनू ने पुष्टि की कि वो ठीक हैं और घर पर हैं। एयरबैग्स खुलने के कारण नुकसान कम हुआ है। चमत्कारी तरीके से सभी बच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004