Headlines

सलमान खान के पिता सलीम खान को देखकर अमिताभ बच्चन ने बीच सिक्यूरिटी तोड़कर पूछा हाल-चाल

हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से कमाल करने वाले एक्टर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार जुहू के पवनहंस शमशान घाट पर किया गया। एक्टर के आखिरी दर्शन के लिए फिल्म इंडस्ट्री से प्रेम चोपड़ा, अमिताभ बच्चन , राजपाल यादव, सुभाष घई, सलमान खान के पिता सलीम खान बेटे अरबाज के साथ पहुंचे। इस दौरान का एक प्यारा वीडियो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन और सलीम खान को एक दूसरे के गले लगते देखा जा सकता है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। मनोज कुमार को आखिरी विदाई देने के बाद जब सलीम खान अपने बेटे अरबाज के साथ बाहर निकल रहे थे तभी अमिताभ बच्चन ने उन्हें रोककर उनसे हाल-चाल लिया। उनका हाथ पकड़ कर आगे चलने की कोशिश की। बाद में सलीम खान ने उन्हें अपने गले लगा लिया। दोनों की इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004