Headlines

Rishi Kapoor Upcoming Film: आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे ऋषि कपूर, रिलीज होगी ये फिल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनका सिनेमा और उनकी कुछ यादें हमेशा जीवित रहेंगी। कई फिल्मों से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले ऋषि कपूर की निधन के बाद भी एक फिल्म रिलीज होने वाली है और ऋषि कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। दरअसल, ऋषि की दो और फिल्में रिलीज होने वाली थी, उन्हें अधूरा छोड़कर ही एक्टर इस दुनिया से रुख़्सत हो गए।

शुरू हो चुकी थी शूटिंग

अब ऋषि कपूर फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ में नज़र आने वाले हैं और इस फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर जूही चावला नज़र आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी, लेकिन इलाज की वजह से न्यूयॉर्क चले गए थे। हालांकि, मेकर्स की ओर से फैसला लिया गया है कि अधूरी रह गई इस फिल्म को पूरा किया जाएगा और फिर थियेटर्स में रिलीज भी किया जाएगा। इसमें स्पेशल इफेक्ट्स भी मदद ली जा सकती है।

VFX की ली जाएगी मदद

फिल्म के को-प्रोड्यूसर हनी त्रेहान ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि वो फिल्म को थियेटर्स में रिलीजृ करेंगे। उन्होंने कहा कि वे ऋषि कपूर के ऋणी हैं और मैं इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का आभारी हूं, जो इस फिल्म के लिए ना सिर्फ इंवेस्ट कर रहे हैं बल्कि भावनात्मक रूप से भी इससे जुड़े हुए हैं। साथ ही हनी त्रेहान का कहना है, ‘फिल्म की कहानी और उसकी क्वालिटी में हम कोई बदलाव नहीं करेंगे और ना ही कोई समझौता करेंगे।’ वहीं, त्रेहान ने VFX की मदद लेने की भी बात कही।

बता दें कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। इस फिल्म के अलावा ऋषि कपूर, दीपिका पादुकोण के साथ ‘The Intern’ फिल्म में नज़र आने वाले थे। अब देखना है कि कि फिल्मों को किस तरह रिलीज किया जाएगा और इनमें क्या क्या बदलाव किए जाएंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004