Headlines

दिल्ली में आंधी-बारिश के बाद महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अचानक मौसम बदलने के बाद भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-तूफान ने दस्तक दी थी।

दिल्ली में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। हालांकि, 6 से ज्यादा तीव्रता के भूकंप को खतरनाक की श्रेणी में रखा जाता है। भूकंप के झटके के बाद कुछ इलाकों में लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए।

इससे पहले पिछले महीने दिल्ली में दो दिनों में लगातार दो भूकंप के हल्के झटके आए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने पहले भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी थी। वहीं, दूसरे दिन भूकंप 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

भूकंप आए तो क्या करें

भूकंप के दौरान मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में अगर आप मौजूद हैं तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें।भूकंप के दौरान खुले मैदान से ज्यादा सुरक्षित जगह कोई नहीं होती। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही उचित होता है।

भूकंप के दौरान घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें। इसके अलावा घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो बिल्डिंग में मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004