Headlines

नामांकन का आज अंतिम दिन; कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस प्रत्याशी अमित जोगी दाखिल करेंगे पर्चा

  • कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी होंगे मौजूद
  • जेसीसीजे अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की समाधि पर श्रद्धांजलि देने के बाद करेंगे नामांकन

छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दौरान जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेता मौजूद होंगे।

दूसरी ओर जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी दोपहर करीब 1 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद नामांकन भरने जाएंगे। इससे पहले अमित जोगी ने कहा, यह उपचुनाव मरवाही की जनता के लिए उनके कमी और मुखिया स्व. अजीत जोगी जी के प्रति श्रद्धांजलि है। मेरे लिए अपने पिता जी के प्रति पुत्र धर्म का निर्वहन है।

3 नवंबर को होगा मतदान, 10 को आएगा परिणाम
मरवाही उपचुनाव में मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और जोगी कांग्रेस के बीच ही है। यह सीट राज्य बनने के बाद से कांग्रेस की रही और अजीत जोगी चुनाव जीतते रहे। भाजपा हमेशा दूसरे नंबर पर आई। साल 2018 में कांग्रेस के हाथ से निकल गई, पर जीते तब भी जोगी ही थे। अब 3 नवंबर को मतदान है। 10 नवंबर को नतीजे बताएंगे कि जनता किस करवट बैठेगी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004