Headlines

Hyderabad GHMC Election Results 2020 live updates: हैदराबाद नगर निगम चुनाव की काउंटिग जारी, शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त

हैदराबाद में संपन्न हुए नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। इसको लेकर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। मतगणना प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू कर दी गई। मतगणना केंद्र 30 स्थानों पर बनाए गए हैं और मतगणना में लगे कर्मियों की कुल संख्या 8,152 है। हर मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी इसके लिए हर मतगणना टेबल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चूंकि मतदान के लिए मत पत्रों का उपयोग हुआ था इसलिए परिणाम देर शाम या रात तक ही आने की उम्मीद है।

शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। अग बीजेपी यह चुनाव जीतने में सफल होती है तो यह पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

Hyderabad Nagar Nigam Election Results Updates:

>> न्यूज चैनल टीवी-9 के मुताबिक, 150 सीटें में से 106 के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी 69 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, टीआरएस को 31 और एमआईएम को दस सीटों पर बधत है।

हैदराबाद में नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। इस दौरान उच्च स्तर का चुनाव प्रचार दिखाई दिया। हालांकि एक दिसंबर को मतदान के दिन मतदाताओं का उत्साह फीका रहा। कुल 74.67 लाख मतदाताओं में से 46.55 प्रतिशत (34.50 लाख) मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था।

बीजेपी ने झोंक दी थी पूरी ताकत
देश के किसी भी नगर निगम चुनाव को बीजेपी ने पहली बार इतनी आक्रमकता से लड़ा। चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को छोड़ अपनी पूरी फौज उतार दी। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे। इसके अलावा भाजपी ने स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, तेजस्वी सूर्या, देवेंद्र फडणवीस सरीखे नेताओं को भी चुनाव प्रचार में उतारा। बीजेपी की तरफ से दिग्गजों के प्रचार में उतरने से चुनाव हाईप्रोफाइल हो गया।

जनाधार बढ़ाना चाहती है भाजपा
हैदराबाद नगर निगम की कुल 150 निकाय सीटों के लिए 1 दिसंबर को मतदान हुए और कल यानी चार दिसंबर को नतीजे आएंगे। पिछले चुनाव में भाजपा को सिर्फ चार और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 44 सीटें मिलीं थीं। बीजेपी ने बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव को हैदराबाद निकाय चुनाव का प्रभारी बनाकर भेजा था। भाजपा यहां अपना जनाधार बढ़ाने के लिए एआईएमआईएम को उसके घर में घेरना चाहती है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004