Headlines

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग लेकर , मुजगहन थाने पहुंचीं सेजबहार कालोनी की महिलाएं

रायपुर । सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के भीतर ढाई किमी की मुख्य सड़क (पुरानी धमतरी रोड से दतरेंगा तक) में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग लेकर कालोनी की महिलाएं मुजगहन थाने पहुंचीं। उन्होंने टीआई को ज्ञापन सौंपकर कालोनी के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की।
पंच प्रियंका चौधरी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं आज थाने पहुंचीं। उन्होंने सरपंच अनीता साहू को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रियंका चौधरी ने कहा कि बीती रात तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा ने गाय को टक्कर मारकर दी। इस हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से कालोनी में रहने वाले लोगों में काफी डर और आक्रोश है।
कॉलोनी के भीतर से गुजरने वाली सड़क से लगे दोनों तरफ लगभग 400 मकान है। कालोनी में आबादी बढ़ने के साथ मुख्य सड़क पर लोगों‌ की आवाजाही भी बढ़ गई है। शाम-रात में छोटे बच्चे और महिलाएं टहलने के लिए मुख्य सड़क पर आ जाती हैं। इस कालोनी में 5 स्कूल है इन स्कूलों के बच्चें इसी मुख्य सड़क से आना-जाना करते है। गौरतलब है कि 15 फरवरी से सारे स्कूल खुल गए । तेज रफ्तार वाहनों के कारण गंभीर दुर्धटना आशंका बनी रहती है।

मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004