रायपुर । सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के भीतर ढाई किमी की मुख्य सड़क (पुरानी धमतरी रोड से दतरेंगा तक) में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग लेकर कालोनी की महिलाएं मुजगहन थाने पहुंचीं। उन्होंने टीआई को ज्ञापन सौंपकर कालोनी के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की।
पंच प्रियंका चौधरी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं आज थाने पहुंचीं। उन्होंने सरपंच अनीता साहू को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रियंका चौधरी ने कहा कि बीती रात तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा ने गाय को टक्कर मारकर दी। इस हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से कालोनी में रहने वाले लोगों में काफी डर और आक्रोश है।
कॉलोनी के भीतर से गुजरने वाली सड़क से लगे दोनों तरफ लगभग 400 मकान है। कालोनी में आबादी बढ़ने के साथ मुख्य सड़क पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है। शाम-रात में छोटे बच्चे और महिलाएं टहलने के लिए मुख्य सड़क पर आ जाती हैं। इस कालोनी में 5 स्कूल है इन स्कूलों के बच्चें इसी मुख्य सड़क से आना-जाना करते है। गौरतलब है कि 15 फरवरी से सारे स्कूल खुल गए । तेज रफ्तार वाहनों के कारण गंभीर दुर्धटना आशंका बनी रहती है।
