Headlines

एक्टर ”सोनू सूद” पहुंचे ईंट भट्टे मे, मजदूर के साथ बनाने लगे ईंट, फिर जो हुआ आप भी कहेंगे……..

सोनू सूद की यह नेकी से उनकी फैंस लिस्ट में जबरदस्त इजाफा करने में कामयाब रही और अब सोनू आए दिन अपने किसी न किसी फैन के यहां विजिट करते रहते हैं। हाल ही में वह ईंट के भट्टे पर पहुंचे। वीडियो में सोनू सूद एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनू सूद ने बताया, “तो आज हम लोग खड़े हैं रंजीत के साथ। रंजीत 22 साल से इस ईंटों के भट्टे पर ईंटें बनाता है। ईंटें वो होती हैं जो हमारा घर बनाती हैं और हम लोग घर के अंदर आराम से बैठते हैं।

आज मैं अपनी पहली ईंट बनाने की कोशिश कर रहा हूं।” सोनू सूद ईंट के सांचे में मिट्टी भरकर ईंट बनाना शुरू करते हैं। वह साथ बैठे मजदूर से कहते हैं कि बेटा मैं भी अच्छी बना दूंगा। आज तेरी दिहाड़ी मैं ही लेकर जाऊंगा। सोनू सूद कहते हैं कि कोशिश करते हैं कि बनती है कि नहीं बनती है। इसके बाद सोनू सूद ने सांचे से ईंट निकाली और साथ बैठे मजदूर से कहा- रंजीत ईंट ठीक बनी है? जवाब में मजदूर ने कहा- साफ नहीं बनी है। शायद सोनू सूद इस जवाब की उम्मीद नहीं कर रहे थे। उन्होंने फौरन ही सांचे में दोबारा मिट्टी भरते हुए कहा- एक बार फिर से बनाएंगे। हट जा बेटा तू मुझे चैलेंज कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004