Headlines

आम आदमी के लिए राहत की खबर, खाने के तेल मे होगी 8 से 12 रुपए की कटौती

नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने शुक्रवार को खाद्य तेल संगठनों को निर्देश दिया कि वे वैश्विक बाजारों में खाद्यतेल कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप यहां प्रमुख खाद्य तेलों के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में तत्काल प्रभाव से 8-12 रुपये प्रति लीटर की कटौती करें, उद्योग प्रतिनिधियों के साथ खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद खाद्य मंत्रालय ने कहा, ”जिन कंपनियां ने अपनी कीमतें कम नहीं की हैं और उनकी एमआरपी अन्य ब्रांडों की तुलना में अधिक है, उन्हें भी अपनी कीमतें कम करने की सलाह दी गई है.”

बयान के अनुसार विनिर्माताओं और रिफाइनरों द्वारा वितरकों को दी जाने वाली कीमत को भी तत्काल प्रभाव से कम करने की जरूरत है ताकि कटौती का असर साफ तौर पर दिखे. कहा गया कि जब भी निर्माताओं/रिफाइनरों द्वारा वितरकों को कीमत में कमी की जाती है, उद्योग को उपभोक्ताओं को वह लाभ दिया जाना चाहिए और मंत्रालय को नियमित आधार पर सूचित किया जाना चाहिए. मंत्रालय ने कहा कि खाद्य तेल कीमतों में गिरावट का रुख जारी है और खाद्य तेल उद्योग और कटौती की तैयारी कर रहा है. मंत्रालय ने कहा, ”घरेलू उपभोक्ता अपने खरीदे जाने वाले खाद्यतेल के लिए कम कीमत अदा करने की उम्मीद कर सकते हैं. खाद्य तेलों की घटती कीमतें महंगाई को भी कम करने में मदद करेगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004