Headlines

एयरटेल का नया प्लान, डेटा खत्म होने का झंझट खत्म, मिलेगा 6GB बल्क डेटा

दरअसल, एयरटेल का नया प्लान एक डेटा वाउचर है और यह खासतौर से ऐसे लोग के लिए हैं, जिन्होंने अपने प्लान की डेली डेटा लिमिट को पार कर लिया है और अपना काम खत्म करने के लिए जल्द से एक रिचार्ज करना चाहते हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि एयरटेल के नए प्रीपेड डेटा वाउचर में क्या क्या खास मिलता है…

एयरटेल का नया प्रीपेड प्लान 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 6GB बंडल डेटा प्रदान करता है। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, नया प्रीपेड डेटा वाउचर कोई स्टैंडअलोन प्लान नहीं है। इसका मतलब है कि नए डेटा प्लान का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक एक्टिव बेस प्लान होना चाहिए। यह प्लान विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें एक स्पेसिफिक पीरियड के लिए एडिशनल डेटा की जरूरत है। हालांकि, आप एयरटेल के 58 रुपये के डेटा वाउचर पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें मौजूदा प्लान की बराबर वैलिडिटी मिलती है, यानी जितने दिन बेस प्लान में वैलिडिटी रहेगी उतने ही दिन यह डेटा वाउचर भी एक्टिव रहेगा। 58 रुपये के डेटा प्लान में मौजूदा बेस प्लान जितनी वैलिडिटी के साथ 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, आपको ज्यादा डेटा और वैलिडिटी की जरूरत है, तो एयरटेल के 98 रुपये के डेटा वाउचर पर जा सकते हैं। इस प्लान के साथ, यूजर्स को मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के साथ 5GB डेटा और Wynk Music प्रीमियम का एक्सेस मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004