Headlines

बीजेपी में सिंधिया की एंट्री से नाराजगी, पार्टी के कुछ नेता खफा

  • बीजेपी में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सिंधिया की एंट्री से प्रभात झा हुए नाराज
  • पार्टी को बताई अपनी नाराजगी

कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस में भी हलचल है. अब बीजेपी से भी कुछ नेताओं की नाराजगी की खबरें आ रही हैं. खबर है कि मध्य प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं में गिने जाने वाले प्रभात झा भी इस फैसले से नाराज बताए जाते हैं.

बता दें कि प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से पार्टी में साइडलाइन चल रहे हैं. इसी वजह से पिछले कुछ वक्त में उनकी नाराजगी कई बार सामने आई है.

पिछले साल जब लोकसभा चुनाव हुए तब भी प्रभात झा पूरी तरह से अलग-थलग दिखे और प्रचार या रणनीति बनाने से वो दूर रहे. इससे पहले भी कई बार प्रभात झा मध्य प्रदेश में सिंधिया परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं. प्रभात झा की गिनती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी नेताओं में होती रही है.

चुनाव के बाद प्रभात झा ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी भी जताई थी और ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग कर लिखा था कि किसी के सम्मान के साथ इतना खिलवाड़ नहीं करना चाहिए क्योंकि आपके साथ भी ऐसा हो सकता है.

खत्म हो रहा है राज्यसभा का कार्यकाल

प्रभात झा पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश यूनिट के अध्यक्ष रहे हैं, लेकिन 2012 में वह पद से हट गए थे. उसके बाद से वो राज्यसभा में थे, लेकिन अप्रैल में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है. ऐसे में अभी तक जो संकेत मिल रहे हैं उससे उनके दोबारा राज्यसभा जाने पर संकट के बादल भी हैं.

दरअसल, अभी तक सूत्रों की ओर से जो जानकारी मिली है कि उसके मुताबिक बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में भेज सकती है. ऐसे में अगर सिंधिया मध्य प्रदेश बीजेपी से राज्यसभा जाएंगे, तो प्रभात झा का राज्यसभा जाना नामुमकिन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004