गिधौरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,, आबकारी विभाग को नही मिल रहा कोई केस, और इधर गिधौरी थाने की पुलिस कर रही अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही…भैंसामुडा डेरा में 110 किलोग्राम महुआ लहान जब्त…

थाना गिधौरी पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने में

कुख्यात भैंसामुडा डेरा टुण्डरा में मारा गया छापा

मौके से लगभग 7,000 कीमत मूल्य का 110 किलोग्राम महुआ पास (लहान) किया गया बरामद, जिसे मौके पर ही किया गया नष्ट

साथ ही अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर 4200 कीमत मूल्य का 21 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 200 किया गया जप्त

बलौदा बाजार जिले में अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही करने में थाने की पुलिस नंबर वन होती जा रही है। और इधर आबकारी विभाग के पास अवैध महुवा शराब को लेकर केस नहीं मिल रहे हैं ऐसे में यह भी कहा जा सकता है की अवैध महुवा शराब पर कार्यवाही करने में थाने के पुलिस नंबर वन हो रही है….

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार, द्वारा जिले में चलाए जा रहे सभी प्रकार के नशे के खिलाफ, विशेष “अभियान सृजन” के तहत* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, श्री अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी गिधौरी निरीक्षक के.सी.दास के निर्देशन में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। मुखबिर से सूचना मिली कि भैंसामुडा डेरा टुण्डरा में अवैध महुआ शराब बनाने के लिए महुआ पास (लहान) भारी मात्रा में रखा गया है, कि सूचना पर आज दिनांक 19.03.2024 को थाना गिधौरी से निरीक्षक के.सी.दास, प्रधान आरक्षक पीलाराम, आरक्षक सुजीत तम्बोली एवं महिला आरक्षक उर्मिला के सांथ *भैंसामुडा डेरा टुण्डरा* में रेड कार्यवाही किया गया। कार्रवाई में महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल ₹7,000 कीमत मूल्य का 110 किलोग्राम अवैध महुआ लहान पास, बरामद कर मौके पर नष्ट* किया गया। इसके साथ ही मौके पर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल चूल्हा, बर्तन आदि को भी नष्ट किया गया

कार्यवाही के इसी क्रम में महिला *
आरोपिया पूर्णिमा गोड पिता तुलसी गोड उम्र 42 वर्ष निवासी भैंसामुडा डेरा टुण्डरा थाना गिधौरी को अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। *आरोपिया से ₹4200 कीमत मूल्य का 21 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम ₹200 जप्त* कर आरोपिया के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। थाना गिधौरी पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वाले कोचियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *