Headlines

BIG BREAKING- 7 मंजिला इमारत में लगी आग, 50 से अधिक लोग झुलस गए , 7 की मौत

महाराष्ट्र के मुंबई में एक इमारत में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 51 लोग झुलस गए, जिनमें 7 की मौत हो गई.वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस औऱ बचाव टीम पहुंची. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. हादसे में जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जिस इमारत में आग लगी है, वह मुंबई के गोरेगांव में स्थित है. मौके पर अफरातफरी की स्थिति है. बचाव टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि इमारत में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. वहीं, आग को जल्द से जल्द बुझा लिया जाए, इसको लेकर कोशिश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004