देश के बड़े कारोबारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडस्ट्री दिग्गजों के साथ अहम बैठक करने जा रहे है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  इस बैठक में आने वाले बजट (Budget 2022) से जुड़े मुद्दे पर सलाह मशविरा किया जाएगा. साथ ही, कोरोना के ओमिक्रोन के उपजे हालात पर भी चर्चा होने की संभावना है.

वहीं, दूसरी ओर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि देश के सभी बैंक पूरी तरह सुरक्षित है. सरकार और आरबीआई ने बैंकों की सेहत को बेहतर करने के लिए कई बड़े कदम उठाए.

बजट से पहले बैठकों का दौर जारी

देश के बड़े बिजनेसमैन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहे है. इस बैठक में बजट समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सूत्रों का कहना है कि बैठक में ओमिक्रोन के हालात से निपटने पर भी बातचीत होगी.