Headlines

मुख्यमंत्री द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

 

सी.ए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन में किया आमंत्रित

रायपुर, 03 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सेन्ट्रल इडिया रीजनल कांउसिल की रायपुर शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय सी.ए विद्यार्थियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आंमत्रण दिया। गौरतलब है कि 5 और 6 अगस्त 2023 को पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में यह दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में आईसीएआई के पदाधिकारी सर्वश्री रवि ग्वालानी, विकास गोलछा, धवल शाह, गोपाल अग्रवाल, रवि जैन तथा मोहित अग्रवाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004