Headlines

मुख्यमंत्री 14 मार्च को रायपुर और मोहला में आयोजित कार्यक्रमों होंगे शामिल

रायपुर, 13 मार्च 2024- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च को राजधानी रायपुर और जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 14 मार्च को सुबह 10.45 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर दोपहर 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे वागीनसुर मार्ग शासकीय हेलीपेड मोहला पहुंचेंगे और दशहरा मैदान मोहला में दोपहर 12.50 बजे से आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मोहला से दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 4.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे पीटीएस माना कैम्प पहुंचेंगे और वहां आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे राज्य सैनिक बोर्ड परिसर शास्त्री चौक में नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह परिसर का लोकार्पण करेंगे और कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004