अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी की आलाकमान श्रीमती सोनिया गांधी ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर चर्चा की।आज श्रीमती गांधी ने छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति, तीसरी लहर की वर्तमान स्थिति और प्रदेश में रोकथाम की तैयारियों की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन लगाया और चर्चा की। इसके अलावा श्रीमती गांधी ने प्रदेश में हॉस्पिटल, बेड व ऑक्सिजन के अलावा अन्य जरूरी बातों को लेकर तथ्यात्मक जानकारियां ली।
दरअसल, देश में कोरोना ने एक बार फिर तेजी का रुख अपना लिया है। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रान’ ने भी व्यापक स्तर पर लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया है। आलम यह है कि देश के करीब 25 राज्यों में ‘ओमिक्रान’ फैल चुका है और 1500 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है, तो इसकी वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

