नक्सलियों ने मुखबिरी के शक मे की ग्रामीण की हत्या

बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तिम्मापुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त ग्रामीण हेमंत बंडी को पुलिस का मुखबिर समझकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। शनिवार की रात में विक्षिप्त घर में सोया था, उसी समय चार से पांच की संख्या में आए नक्सलियों ने घर का दरवाजा धक्का देकर खोल दिया।

उसे रात में घर से कुछ दूर ले जाने लगे। विक्षिप्त हेमंत के परिवार के लोगों ने नक्सलियों से उसे छोड़ने की मिन्नतें की लेकिन वे परिवार को धक्का देकर उसे अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004