Headlines

मोदी-ट्रंप के रोड शो में शामिल होना चाहते थे गुजरात के सीएम रूपाणी, अमेरिकी एजेंसी ने नहीं दी इजाजत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोडशो में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शामिल नहीं होंगे। रूपाणी इस रोड शो में शामिल होना चाहते थे, लेकिन अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी ने मुख्यमंत्री की कार को काफिले में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है। ट्रंप के भारत पहुंचने के बाद सुरक्षा की कमान सीक्रेट एजेंसी ही संभालेगी। ट्रंप के रोड शो के दौरान काफिले में किसकी कार को एंट्री मिलेगी, किसे नहीं, यह सीक्रेट एजेंसी ही तय करेगी।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा घेरा त्रिस्तरीय होगा। अग्रिम मोर्चे पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी के जवान होंगे, वहीं दूसरा घेरा भारत के एनएसजी और एसपीजी के कमांडोज का होगा।

तीसरे घेरे में क्राइम ब्रांच के जवान होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुली जीप में रोड शो करने की योजना नहीं है। दोनों ही नेता बंद कार में रोड शो करेंगे।

ट्रंप के साथ बेटी इवांका और दामाद कुशनर भी होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ आने वाले उच्चस्तरीय शिष्टमंडल में उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी होंगे। ट्रंप की 24 और 25 फरवरी की भारत यात्रा में उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी।

इस शिष्टमंडल में वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन और वाणिज्य मंत्री बिल्बर रोस भी होंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ भारी भरकम प्रतिनिधिमंडल भी भारत यात्रा पर आ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप की शानदार मेजबानी के लिए अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में जबरदस्त तैयारियां की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004