Headlines

कांग्रेस का घोषणा पत्र : कांग्रेस का दिल है साफ, फिर से होगा कर्जा माफ, धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति क्विंटल

  • ‘भरोसे का घोषणापत्र’ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने किया लॉन्च

धनेश दिवाकर@ मुख्यधारा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रविवार को अपने 20 बिंदुओं के साथ भरोसे का घाेषणा-पत्र जारी कर दिया है। घोषणा-पत्र के 17 बिंदु कांग्रेस अलग-अलग सभाओं में पहले ही घोषित कर चुकी है। पिछली बार की तरह इस बार भी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा को अपनी पहली प्राथमिकता में रखा है। वहीं, किसानों से इस बार 32 सौ रुपए में धान की खरीदी की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस ने कहा- कांग्रेस की सरकार भरोसे की सरकार है। जो कहते है सो करते है। पिछली बार हमारी सरकार बनी और पहली ही कैबिनेट में किसानों के ऋण माफ किए। ये भरोसे की बात होती है। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपए हमने माफ किए।

कांग्रेस ने अपने भरोसे का घोषणापत्र में क्या-क्या किए हैं वादें

  • 2023 में भी किसानों की कर्ज माफी होगी
  • धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य
  • 20 क्विंटल होगी प्रति एकड़ धान खरीदी
  • तिवरा खरीदी भी अब समर्थन मूल्य होगी
  • पिछली बार की तरह इस बार भी 200 यूनिट बिजली फ्री
  • ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल’ में सब बच्चों को एक समान और शानदार शिक्षा
  • सभी सरकारी स्कूलों कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा मुफ्त डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI सहित
  • तेंदूपत्ता प्रति बोरा 600 और 400 सालाना बोनस भी​​​​​​​
  • भूमिहीनों को मिलेंगे 10000 प्रतिवर्ष
  • गैस सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी
  • साढ़े 17 लाख गरीब परिवार को आवास
  • लघु वनोंपज की एमएसपी पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 प्रति किलो
  • तेंदूपत्ता का मिलेगा 6000 रुपए प्रति मानक बोरा और सालाना 4000 रुपए बोनस
  • 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज।
  • दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज ​​​​​​​
  • परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ
  • 709 रीपा का होगा निर्माण
  • अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल ​​​​​​​
  • स्वा सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ
  • जातिगत जनगणना कराई जाएगी
  • युवाओं को उद्योग वेबसाइट में 50 प्रतिशत सब्सिडी
  • अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *