Headlines

कोरोना का डर: सऊदी ने हज से पहले मक्का, काबा में विदेशियों की एंट्री पर लगाई रोक

  • दुनिया के कई देशों में फैल चुका कोरोना वायरस का संक्रमण
  • अब मुस्लिमों के पवित्र तीर्थस्थलों की यात्राओं पर भी पड़ा असर
  • सऊदी ने मक्का, काबा समेत अन्य जगहों पर विदेशियों की एंट्री रोकी

दुबई
कोरोना के डर से सालाना हज से कुछ महीने पहले सऊदी अरब के पवित्र स्थलों की यात्रा भी प्रभावित हुई है। दरअसल, संक्रमण की आशंका को देखते हुए सऊदी सरकार ने गुरुवार को पवित्र स्थलों की यात्रा पर रोक लगा दी। आपको बता दें कि पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस के 240 से अधिक मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। सऊदी के मुताबिक, इस फैसले का उद्देश्य विदेशी नागरिकों को पवित्र शहर मक्का और काबा जाने से रोकना है, जिस ओर मुंह करके दुनियाभर के

गाह जाने पर रोक
सऊदी प्रशासन ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि मदीना में पैगम्बर मोहम्मद की मस्जिद की यात्रा पर भी रोक रहेगी। सऊदी में कोरोना का अब तक कोई मामला नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों ने वायरस से प्रभावित देशों को टूरिस्ट वीजा देने पर रोक लगा दी है। यह घोषणा सऊदी अरब में महामारी के संभावित प्रसार को लेकर उसकी चिंता दर्शाती है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘सऊदी इस वायरस के प्रसार पर रोक के उपाय के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करेगा। हम अपने नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की यात्रा से पहले एहतियात बरतें।’ मंत्रालय ने कहा, ‘हम लोग अल्लाह से पूरी इंसानियत को इस नुकसान से बचाने की दुआ मांगते हैं।’

चीन में हालात कुछ सुधरे, मरने वालों की संख्या 2,744

  • चीन में हालात कुछ सुधरे, मरने वालों की संख्या 2,744

    चीन में महामारी बन चुके कोरोना वायरस से बुधवार को 29 और लोगों की मौत से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,744 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 29 जनवरी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब इस विषाणु से एक दिन में इतने कम लोग मारे गए हैं। इससे पहले 29 जनवरी को कोरोना वायरस के कारण 26 लोग मारे गए थे। आयोग ने बताया कि बुधवार को इसके 433 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 24 के अलावा सभी हुबेई प्रांत में सामने आए हैं, जिसकी राजधानी वुहान से पिछले साल दिसम्बर से यह वायरस फैलना शुरू हुआ था। देश में अभी इसके कुल 78,500 मामले हैं। इसके नए मामलों में पिछले कुछ सप्ताह से हालांकि गिरावट आ रही है। हुबेई में अब भी इसका प्रकोप जारी है लेकिन चीन के बाकी शहरों में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। फिलहाल सभी स्कूल बंद हैं। इस बीच कई संगठनों ने आरोप लगाया है कि चीन आंकड़ों को छिपा रहा है।
  • दक्षिण कोरिया में बिगड़े हालात, निशाने पर रहस्‍यमयी चर्च

    चीन के बाद इस किलर वायरस की चपेट में सबसे ज्‍यादा लोग दक्षिण कोरिया के हैं। दक्षिण कोरिया में कोरोना के 1595 मामलों की पुष्टि हुई है और 13 लोग अब तक इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। दक्षिण कोरिया में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच सबके निशाने पर वहां का एक रहस्‍यमयी चर्च आ गया है। दक्षिण कोरिया के कुल कोरोना संक्रमण के मामलों में करीब 50 फीसदी विवादास्‍पद चर्च शिंचेओंजी के हैं। दक्षिण कोरिया सरकार अब इस रहस्‍यमयी चर्च के फॉलोवरों को ढूढ़ रही है। इसी चर्च से सबसे ज्‍यादा कोरोना का वायरस फैला है। बताया जा रहा है कि इस चर्च के 2 लाख 10 हजार अनुयायियों में से 455 कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। पूरे देश में कोरोना का खौफ बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है।
  • कोरोना का अड्डा बना लग्‍जरी क्रूज डायमंड प्रिंसेज

    जापान के तट पर खड़ा क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज कोरोना का एक तरह से अड्डा बन गया है। इस शिप पर सवार 3,711 लोगों में से 691 लोग किलर वायरस से संक्रमित हो गए हैं जबकि 4 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच डायमंड प्रिंसेज में फंसे 119 भारतीयों को एयरलिफ्ट कर लिया गया है। एयर इंडिया की एक स्पेशल फ्लाइट से इन भारतीयों और 5 विदेशी नागरिकों को गुरुवार सुबह दिल्ली लाया गया। ये 5 विदेशी श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के हैं। भारत ने इन लोगों को एयरलिफ्ट करने में मदद के लिए जापान को शुक्रिया कहा है। खास बात यह है कि इंडियन एयर फोर्स का एक विमान चीन के वुहान शहर से भी 112 भारतीयों को विदेशियों को लेकर आ रहा है। उधर, जापान में भी 164 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं जबकि 4 लोगों की मौत हो गई है।
  • यूरोप में इटली बना किलर कोरोना का ठिकाना

    यूरोप महाद्वीप में इटली कोरोना वायरस का ठिकाना बनता जा रहा है। इटली में अब तक कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 400 पार कर चुका है जबकि 12 लोगों की इससे मौत हो गई है। इस तरह से चीन, जापान और कोरिया के बाद इटली में अब कोरोना के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए नॉर्दर्न इटली के सभी हिस्सों से अब तक 50,000 लोगों को 11 शहरों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय लोगों को पब्लिक इवेंट में जाने से बैन कर दिया गया है। जबकि मिलना के मशहूर चर्च कोविजिटर्स के लिए बंद कर दिया गया है। इटली के कई जिले एक तरह से वर्चुअल घोस्ट टाउन बन चुके हैं जहां लोगों में इस बात का डर है कि कहीं वे इस जानलेवा वायरस की चपेट में ना आ जाएं।
  • सऊदी अरब में उमरा पर रोक, ईरान में 19 लोगों की मौत

    वैश्विक प्रतिबंधों की मार झेल रहे ईरान की कोरोना वायरस ने कमर तोड़ दी है। ईरान में कोरोना से 139 लोग संक्रमित हैं और 19 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं कोरोना की चपेट में अब ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री भी आ गए हैं। उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया है। ईरानी स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार अलीरजा वहाबजादेह ने एक ट्वीट में कहा, ‘उप स्वास्थ्य मंत्री इराज हरीची की कोरोना वायरस जांच पॉजिटिव पाई गई है।’ हरीची को अक्सर खांसी रहती थी और सोमवार को सरकारी प्रवक्ता अली रबी के साथ संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्हें पसीना भी आता हुआ दिखाई दिया था। हरीची ने सम्मेलन में एक सांसद के इस दावे को खारिज किया था कि शिया तीर्थ शहर कोम में वायरस से 50 लोग मारे गए हैं। इस बीच सऊदी अरब ने भी कोरोना वायरस से बचने के लिए मदीना में किए जाने वाले उमरा पर अस्‍थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
  • अमेरिका में 59 मामले, ट्रंप बोले, डरने की जरूरत नहीं

    कोरोना वायरस का प्रसार अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में भी तेजी से हो रहा है। अमेरिका में अब तक 59 लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इस बीच भारत दौरे से लौटे अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीनी यात्रियों पर रोक लगाने जैसे सरकार के कदमों की वजह से अमेरिकी लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ‘बहुत कम’ है। उन्‍होंने कहा कि हमारे इस कदम की कई लोगों ने आलोचना की थी लेकिन अब इसका फायदा दिख रहा है। हमारे प्रशासन ने अमेरिकी संसद से 2.5 अरब डॉलर की मांग की है ताकि कोरोना का इलाज तलाश किया जा सके और बचाव के उपकरण जमा किए जा सकें। उन्‍होंने ऐलान किया कि उपराष्‍ट्रपति माइक पेंस कोरोना से जंग का नेतृत्‍व करेंगे।
  • पाकिस्‍तान में भी पहुंचा कोरोना, दो मामलों की पुष्टि

    इस बीच पाकिस्तान में पहली बार नोवल कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन इमरान सरकार ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि ‘इससे घबराने की जरूरत नहीं है।’ समाचार पत्र डॉन ने स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्जा के बुधवार शाम के ट्वीट के हवाले से बताया, ‘मैं पाकिस्तान में कोरोनावायरस के पहले दो मामलों की पुष्टि करता हूं। दोनों मामलों को क्लिनिकल मानक प्रोटोकॉल के तहत देखा जा रहा है और दोनों की हालत स्थिर है।’ उन्होंने कहा, ‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है, चीजें नियंत्रण में हैं।’
  • 48 देशों में बढ़ रही कोरोना की दहशत

    कोरोना की मार से दुनिया के अब पांच महाद्वीप के 50 देश प्रभावित हैं। सिंगापुर में 93, थाईलैंड में 40, ताइवान 32, बहरीन 26, कुवैत, आस्‍ट्रेलिया 23, मलेशिया 22, फ्रांस 18, जर्मनी 18, भारत तीन, ब्राजील 1, मिस्र 1, जार्जिया 1 समेत दुनिया के 48 देशों के 82,059 लोग इस वायरस से प्रभावित हैं। भारत में इस वायरस का प्रभाव बेहद कम है लेकिन जिन देशों में कोरोना का प्रसार बढ़ रहा है, वहां पर बड़ी संख्‍या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। इससे भारत सरकार की भी टेंशन बढ़ती जा रही है। संक्रमण और मौतों का आंकड़ा हर पल बदलता जा रहा है।

पश्चिम एशिया में कोरोना का कैसा है असर
पश्चिम एशिया में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश ईरान है, जहां इस वायरस के 141 प्रभावितों में से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। तेल बहुल छोटे से देश कुवैत में भी वायरस से संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी आई है और इससे संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को 26 से बढ़कर 43 हो गई है। पीड़ित सभी लोग हाल में ईरान से यात्रा कर लौटे थे।

उधर, बहरीन में गुरुवार सुबह वायरस से संक्रमण के 33 मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने इराक और लेबनान से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। उसने दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह से आने वाली उड़ानों पर भी प्रतिबंध में 48 घंटे का इजाफा किया है।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि शहरों को बंद करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि ईरान में वायरस पर नियंत्रण पाने में ‘एक, दो या तीन हफ्ते’ लग सकते हैं। इस बीच इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को राजधानी बगदाद में कोरोना वायरस के पहले मामले की घोषणा की, जिससे देश में इससे संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इन सभी का संबंध ईरान से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004