Headlines

Economic Survey 2020: देश में रेस्तरां खोलने से आसान है बंदूक का लाइसेंस पाना

नई दिल्ली.

सरकार ने शुक्रवार को देश के आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2020) में जहां विकास का रिपोर्ट कार्ड पेश तो वहीं देश के बारे में कुछ रोचक जानकारियां भी दीं. इनमें से एक है भारत में रेस्तरां खोलना बंदूक का लाइसेंस लेने से भी ज्यादा मुश्किल है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में रेस्तरां खोलने वालों से पुलिस अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए 45 तरह के दस्तावेज तक की मांग करती है. इसके विपरीत बंदूक या पिस्तौल खरीदने के लाइसेंस के लिए 19 दस्तावेज ही मांगे जाते हैं. शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2019-20 में कारोबार सुगमता की बात करते हुए इसका उल्लेख किया गया है.

सर्वे डॉक्यूमेंट के मुताबिक, अगर आप भारत में कोई रेस्तरां खोलना चाहते हैं तो आपको पुलिस क्लियरेंस जैसी लोकल डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत होती है. भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) के अनुसार बेंगलुरू में कोई रेस्तरां खोलने के लिए कुल 36 प्रकार की अनुमति, दिल्ली में 26 और मुंबई में 22 तरह की अलग अलग अनुमति प्राप्त करनी होती है. वहीं चीन और सिंगापुर में रेस्तरां खोलने के लिए सिर्फ 4 लाइसेंस की जरूरत है. जबकि इंडिया में इसके लिए कई तरह के लाइसेंस और अप्रूवल की जरूरत होती है.

सर्वे में यह कहा गया है कि दिल्ली में रेस्तरां शुरू करने के लिए दिल्ली पुलिस से 45 डॉक्यूमेंट्स पर क्लियरेंस लेने की जरूरत पड़ती है. दिलचस्प है कि कोई हथियार खरीदने के लिए सिर्फ 19 और फायरवर्क्स के लिए 12 लाइसेंस की जरूरत होती है.
सर्विस सेक्टर को अपने रूटीन बिजनेस के लिए रेगुलेटर से जुड़ी कई अड़चनें दूर करनी पड़ती है. रोजगार और ग्रोथ के लिए बार और रेस्तरां का अहम योगदान होता है. दुनिया में कहीं भी यह सबसे ज्यादा रोजगार देते हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004