Headlines

एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जेफ बेजॉस को छोड़ा पीछे

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं उन्होंने अमेजन के जेफ बेजॉस को पीछे छोड़ दिया है. एलन मस्क की नेटवर्थ 188 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक हो गई, जो कि अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस की नेटवर्थ 187 बिलियन यूएस डॉलर से एक बिलियन डॉलर ज्यादा है. ऐसा टेस्ला के शेयर प्राइस में निरंतर वृद्धि के चलते हुआ.

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला मालिक एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. उन्होंने ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की जाने वाली अरबपतियों की सूची में अमेजन के मालिक जेफ बेजॉस को पीछे छोड़ दिया है. इस सूची में 500 अरबपति शामिल हैं. बता दें कि बेजॉस 2017 से दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे.

इस उपलब्धि को हासिल करने पर, मस्क ने अपनी शैली में प्रतिक्रिया व्यक्त की. एक ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए उन्होंने टिप्पणी की, “कितनी अजीब बात है”.

दुनिया के लिए 2020 भले ही जैसा भी रहा हो, लेकिन एलन मस्क के लिए पिछले 12 महीने बेहद शानदार रहे हैं. लगभग 27 बिलियन यूएस डॉलर मूल्य के साथ 2020 की शुरुआत करने वाले मस्क ने अपनी संपत्ति में 150 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखी, जो कि उनके लिए तेज वित्तीय बदलाव का संकेत है. यह संभवत: इतिहास में धन सृजन की सबसे तेज गति है. इसमें टेस्ला का बहुत बड़ा योगदान है.
दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इंजीनियर को टेस्ला के शेयरों में मजबूत भरोसे से फायदा हुआ है. इसके अलावा, मस्क के पास स्पेस-एक्स की बड़ी हिस्सेदारी है, जो लगभग 15 बिलियन यूएस डॉलर की है. इस बदलाव के पीछे जेफ बेजॉस का तलाक भी एक कारक है.

अगर बेजॉस का तलाक नहीं हुआ होता तो वह अभी भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स होते. गौरतलब है कि तलाक के बाद बेजॉस ने अपनी पूर्व पत्नी को संपत्ति का बड़ा हिस्सा दिया था. इसके अलावा उन्होंने काफी दान भी किया. उन्होंने पिछले साल नवंबर में 68 करोड़ डॉलर के शेयर दान कर दिए थे.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004