
एक शानदार चमचमाती फीचर्स से भरपूर SUV किसी भी कार प्रेमी का सपना होती है और कॉम्पैक्ट SUV या सब 4 मीटर SUV ज्यादातर लोगों का ये सपना पूरा करती है। इसलिए इस वक्त ये कार मार्केट का सबसे हॉट सेगमेंट भी है। लेकिन सबसे हॉट है तो सबसे क्राउडेड भी है। ढेर सारी गाड़ियां हैं यहां पर औऱ ऐसे में आपके लिए सबसे अच्छी कार कौन सी होगी ये चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तो आज हम आपकी ये उलझन दूर करेंगे। कौन सी SUV आपके बजट में होगी फिट और आपकी फैमिली के लिए हिट, हम यहां बताने जा रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के साथ आपको गाइड करने के लिए जुड़ रहे हैं ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन, रोनोजॉय मुखर्जी और यूनिटी ऑटोमोटिव के रचित गुप्ता।
निसान मैग्नाइट
सब 4 मीटर सेंगमेंट में लेटेस्ट कार है। इसमें 7 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360 डिग्री कैमरा मिलता है। इसमें एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो
भी है। इसका ऑटोमैटिक मॉडल भी उपलब्ध है। इसमें सिर्फ पेट्रोल इंजन का ऑप्शन है।
ह्युंदई वैन्यू
ये भारत की पहली कनेक्टेड कार है। ये 1.2 L पेट्रोल, 1.5 L डीजल, 1.0L टर्बो इंजन में उपलब्ध है। इसमें डुअल क्लच ऑटो, iMT गियर बॉक्स ऑप्शन हैं।
किया सोनेट
किया सोनेट सबसे ज्यादा फीचर वाली कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा टच स्क्रीन क्लस्टर है। इसमें प्रीमियम बोस स्पीकर और वेंटिलेटेड सीट मिलती है। इसके 1.5 L डीजल, 1.0 L टर्बो पेट्रोल वर्जन मिलते हैं। इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स लगाया गया है।
टाटा नेक्सॉन
टाटा नेक्सॉन 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार है। इसमें सबसे कम दाम के साथ सनरूफ मिलता है। इसमें पेट्रोल, डीजल के साथ ऑटोमैटिक ऑप्शन भी है।
फोर्ड ईकोस्पोर्ट
ये अपने सेगमेंट की सबसे मजूबत कार है। इसमें शानदार पिकअप और स्मूथ राइड मिलती है। इसमें पेट्रोल,डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ऑप्शन भी है।
विटारा ब्रेजा
ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसमें आपको लो मेंटेनेंस और मारुति सर्विस का फायदा मिलता है। इसमें सिर्फ पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है।
XUV 300
ये अपने सेगमेंट में 7 एयरबैग वाली अकेली कार है जो ग्लोबल एनकैप के क्रैश-टेस्ट में अव्वल रही है। इसमें पेट्रोल, डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ऑप्शन भी मिलता है।
निसान मैग्नाइट
इंजन – 999 cc
माइलेज – 19.42 Kmpl
कीमत – 5-10 लाख रुपए
ह्युंदई वेन्यू
इंजन – 998 – 1493 cc
माइलेज – 17.52-23.4 Kmpl
कीमत – 6.75-11.65 लाख रुपए
किया सोनेट
इंजन – 998-1493 cc
माइलेज – 18.2 – 24.1 Kmpl
कीमत – 6.71-12.99 लाख
टाटा नेक्सॉन
इंजन – 1199- 1497 cc
माइलेज – 16-22.4 Kmpl
कीमत – 6.99-12.70 लाख रुपए
फोर्ड ईकोस्पोर्ट
इंजन – 1498 cc
माइलेज – 16-21 Kmpl
कीमत – 8.19-11.73 लाख रुपए
विटारा ब्रेजा
इंजन – 1462 cc
माइलेज – 18 Kmpl
कीमत – 7.43-11.40 लाख रुपए
XUV 300
इंजन – 1197 – 1497 cc
माइलेज – 17 – 20 Kmpl
कीमत – 7.34 -11.41 लाख रुपए

