Headlines

बस्तर लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी कवासी लखमा पर FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का मामला आया सामने

रायपुर, 26 मार्च 2024- आचार संहिता के उल्लंघन मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बस्तर लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी कवासी लखमा पर एफआईआर दर्ज किया गया है । दरअसल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है । उनके साथ कांग्रेस के जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य पर भी FIR दर्ज की गई है । दरअसल, बीते रविवार के दिन कवासी लखमा कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद रायपुर से जगदलपुर आए हुए थे । इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक बाइक रैली का आयोजन किया गया था, इसके बाद कवासी लखमा अपने कार्यकर्ताओं के साथ दंतेश्वरी मंदिर दर्शन किए, दर्शन के बाद मंदिर के सामने जलने वाली जोड़ा होलीका के पास लखमा अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे । होलिक दहन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री कवासी लखमा द्वारा कुछ लोगों को पैसे दिए जा रहे थे । कवासी लखमा की पैसे बांटते हुए तस्वीर वायरल हो गई जिसके बाद मीडिया में छपी रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए बस्तर जिला प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है और कवासी लखमा के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004