Headlines

पांच महीने की गर्भवती; सड़कों पर लोगों को समझा रहीं-घर पर ही रहें

कोरोना को लेकर हर जगह नकारात्मकता का माहौल है। इससे न सिर्फ मानसिकता नकारात्मक हो रही है, बल्कि एक ऐसा माहौल बन गया है, जैसे अच्छा कुछ हो ही नहीं रहा, कोई कुछ कर ही नहीं रहा, जबकि ऐसा नहीं है। माना कि परिस्थिति विपरीत है और ऐसी विपरीत कि आजतक किसी ने भी ऐसी परिस्थिति की कल्पना नहीं की। इन परिस्थितियों में भी आपके-हमारे लिए जो लोग अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, हम उनके लिए आज से एक सीरीज शुरू कर रहे हैं, कर्मवीर…। हम उन कर्मवीरों को आपके सामने लाएंगे, जो विपरीत हालात में अपना जज्बा बरकरार रखे हुए हैं।

ये दंतेवाड़ा की डीएसपी शिल्पा साहू हैं। अभी 5 महीने की गर्भवती हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच चिलचिलाती धूप में भी सड़क पर उतर ड्यूटी कर रही हैं। यहां भी सम्पूर्ण लॉक डाउन है। सोमवार को डीएसपी शिल्पा खुद सड़क पर उतरीं और बेवजह घर से निकलने वालों को समझाइश देती रहीं। अपनी टीम के साथ मौजूद रहकर चालानी कार्रवाई भी की। शिल्पा ने लोगों से कहा कि हम सड़क पर हैं, ताकि आप सुरक्षित रहें, इस बात को समझिए।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004