Headlines

प्‍लांट में गैस लीक, चार लोगों की मौत

अहमदाबाद 
गुजरात के अहमदाबाद जिले की ढोलका तहसील के ढोली गांव में गैस लीक होने से चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि गैस लीक होने की घटना सिमेज के पास स्थित चिरिपाल ग्रुप ऑफ कंपनीज में हुई है। बताया जाता है कि मरने वाले प्‍लांट के कर्मचारी हैं।

डेप्‍युटी सुपरिंटेंडेंट नीतेश पांडेय ने जानकारी दी कि ये कर्मचारी एक केमिकल वेस्‍ट के एक टैंक को साफ करने के लिए उसमे उतरे थे। वहां उसमें से निकलने वाली जहरीली गैस उनकी सांस में चली गई। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। फिलहाल, इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विशाखापट्टनम गैस लीक में हुई थी 11 की मौत
मई महीने में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Vizag Gas Leak) में स्थित एलजी पॉलिमर (LG Polymers Industry) इंडस्ट्री में गैस लीक होने की बड़ी घटना हुई थी। गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हुई, जबकि हजारों लोग गैस के असर से बीमार हो गए। जिला प्रशासन ने प्रारंभिक जांच में पाया कि फैक्ट्री के दो टैंकों में रखी styrene गैस से जुड़ी प्रशीतन प्रणाली (Refrigeration System)में तकनीकी खराबी आने के कारण उसमें गैस बनी और फिर उसका रिसाव हुआ।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004