Headlines

हरियाली अमावस्या पर 47 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, समस्याओं से मुक्ति के लिए आज रात ऐसे करें पूजा

Hariyali Amavasya 2020: श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रुप में मनाया जाता है। आज 20 जुलाई, सोमवार को देशभर में हरियाली अमावस्या मनाई जा रही है। ज्योतिष दृष्टि से इस बार की अमावस्या तिथि बेहद खास मानी जा रही है। आज हरियाली और सोमवती अमावस्या के दिन बेहद खास संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग 47 साल बाद बना है। इससे पहले साल 2000 में सोमवती और हरियाली अमावस्या एक साथ पड़ी थीं। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी इस दिन का लाभ उठाकर अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति चाहते हैं तो आज राज पूजा करते समय करें ये उपाय।

दरिद्रता से मुक्ति के लिए-
सावन अमावस्या की शाम को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जालाएं। आज के दिन ऐसा करने से घर से दरिद्रता कोसों दूर रहती है।

मनोकामना जल्दी पूरी करने के लिए-
आज सोमवती अमावस्या के दिन भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करके उन्हें खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से मन की सभी इच्छाएं जल्दी पूरी होती हैं।

रात को कैसे करें पूजा-
हरियाली अमावस्या की रात घर में पूजा करते समय पूजा की थाली में स्वास्तिक या ऊँ बनाकर उसपर महालक्ष्मी यंत्र रखकर विधिवत पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होगा और आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

परेशानियों से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय-
सोमवती अमावस्या के दिन शिव का जलाभिषक करने का विशेष महत्व बताया जाता है। यदि कोई व्यक्ति अपनी परेशानियों से मुक्ति पाना चाहता है तो सावन की अमावस्या यानि आज हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं।

 

 


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004