Horoscope Today, 20 September 2020: शुभ योग बनने से सात राशि वालों को मुनाफा होने के संकेत, पढ़ें रविवार का राशिफल

Today Horoscope in Hindi, 20 September, 2020         
आज रविवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार, 20 सितंबर को दो शुभ योग बन रहा है जिसमें पहला शुभ योग इंद्र और दूसरा रवि योग बन रहा है। जिस कारण से ज्यादातर लोगों का दिन सुखमय से बीतेगा।
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ का योग बनेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान खुशनुमा रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के प्यार में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में मेहनत से आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी।

 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन थोड़ा मानसिक तनाव देखने को मिल सकता है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे, फिर भी वह कुछ समय के लिए आपकी चिंता तो बढ़ा ही देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की बुद्धिमत्ता के कायल होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। समस्याओं में कमी आएगी। काम के सिलसिले में भाग्य के भरोसे बैठने की वजह प्रयत्न करना अच्छा होगा।
 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश रखेंगे। उनके दिल में जगह बनाएंगे और उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बहुत खुशनुमा रहेगा और समझदारी से रिश्ते की बेहतरी के लिए काम करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान कमजोर रहेगा। ज्यादा मेहनत से ज्यादा सही काम पर ध्यान दें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी मां जी को बड़े प्यार से कोई गिफ्ट देंगे। उनकी सेवा करने की इच्छा मन में जागेगी। मन में सुख और शांति का भाव होगा। काम के सिलसिले में भी दिनमान मजबूत रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। एक दूसरे को समझ पाएंगे और रोमांस का भी सहारा लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एक दूसरे के ख्यालों में बिताएंगे।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। परिवार के लोग आपको सही इज्जत देंगे। आप की बातों पर ध्यान देंगे। भाग्य प्रबल होगा जिससे कामों में सफलता मिलती चली जाएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी खर्च करा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में काफी ईमानदार रहेंगे और अपने प्रिय से अपने दिल का हाल सुनाएंगे।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। सेहत में सुधार होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। घर का माहौल सुख देगा। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा और आप अपनी समझदारी से कोई नया काम हाथ में लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खुद पर विश्वास बढ़ेगा। अपने ऊपर खर्चा करेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में इधर उधर की बातें करना नुकसानदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिनमान अच्छा है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज सफलता का दिन रहेगा। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को भगवान भरोसे बिताएंगे। झगड़ा करने से बचें।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इनकम बढ़िया होगी लेकिन खर्चे बढ़ते चले जाएंगे जो आप की चिंताओं को बढ़ाएंगे। सेहत के मामले में भी दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके लिए अच्छे रहेंगे। उनमें सफलता मिलेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। नौकरी में अच्छे काम की तारीफ होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन बता रहे लोग आज अपने प्रिय के साथ बहुत खुश होंगे।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी जो आपको मानसिक रूप से हर्ष प्रदान करेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक रहेंगे और एक दूसरे के दिल में जगह बनाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास रहेगा। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। भाग्य की प्रबलता से काम में सफलता मिलेगी।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान देंगे और उसके साथ-साथ घर परिवार पर भी आप की नजर जाएगी। तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे। नया मकान खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। भाग्य मजबूत होगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस और आकर्षण के साथ आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को खुशी खुशी बिताएंगे।

 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कहीं लंबी ट्रेवलिंग पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सफल रहेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपनी मेहनत का फल मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी अपनी बुद्धिमानी से आपकी कोई बड़ी मुश्किल हल कर सकता है जिससे आप मन ही मन हर्षित होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों रोमांस के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण रहेगा। अपने प्रिय को कोई खास बात बताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।