Headlines

IPL 2020: 15 महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार धोनी, कुछ इस अंदाज में बांधे पैड

आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर से होगा. पिछले साल फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ टकराने वाले धोनी और रोहित शर्मा फिर से एक-दूसरे के आमने सामने होंगे. इसके साथ ही 15 महीने से अंतराल के बाद दुनिया के सबसे कामयाब विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे. धोनी ने इससे पहले आखिरी बार पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था.

 

पिछले महीने 15 अगस्त को चौंकाते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. पिछले एक साल में धोनी के संन्यास को लेकर कई तरह के कयास लगते रहे थे, लेकिन स्टार बल्लेबाज ने कभी उनको लेकर प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि धोनी के इरादे देखकर लगता है कि वह इस सीजन के बाद भी आईपीएल में खेलना जारी रख सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट का कहना है कि धोनी कम से कम सीएसके के लिए दो सीजन और खेलेंगे.

 

कोविड 19 की वजह से हुई दूरी

 

कोरोना वायरस की वजह से भी महेंद्र सिंह धोनी के मैदान पर वापसी करने में देरी हुई है. धोनी ने मार्च की शुरुआत में ही आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी थी और वह चेन्नई में टीम कैंप के साथ प्रैक्टिस भी करने पहुंचे थे. लेकिन लॉकडाउन की वजह से जब प्रैक्टिस कैंप को रद्द किया गया तो धोनी वापस अपने घर रांची चले गए. पूरे लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर धोनी की तस्वीरें खूब वायरल हुई.

 

 

 

आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान हैं धोनी

 

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे कामयाब कप्तान हैं. धोनी की अगुवाई में सीएसके ने तीन बार खिताब पर कब्जा जमाया है, जबकि कुल 8 बार टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है. हालांकि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब जीता है. धोनी ने आईपीएल में 174 मैचों में कप्तानी की है और उन्हें 104 मैचों में जीत मिली है. धोनी आईपीएल में 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले अकेले कप्तान हैं.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004